Press "Enter" to skip to content

अपर कलेक्टर ने मतदाता जागरुकता के अभियान की गतिविधियों में लिया भाग- Shivpuri News

नवयुवा मतदाताओं को इपीक कार्ड प्रदाय कर बुर्जुग मतदाताओं का किया सम्मान
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रहा पी के नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरूकता की अनेको गतिविधियां एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है।
इसी कड़ी में आज तहसील पिछोर के तहत ग्राम बदरवास, पिछोर आदि में मतदाता जागरुकता के कार्यक्रम अपर कलेक्टर आरएस बालौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पिछोर यूएस सिकरवार की उपस्थिति में संपन्न हुए। ग्राम बदरवास में दिव्यांग मतदाता कैसे मतदान करें, इसकी जानकारी दी गई, वहीं नवीन युवा मतदाताओं को ईपीक कार्य का वितरण कर अपने मताधिकार उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। पिछोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बुर्जुग मतदाताओं का सम्मान कर नवयुवा मतदाताओं को ईपीक कार्ड का वितरण कर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की जानकारी दी। 
इस दौरान आयोजित मतदाता जागरूकता रैली नगर के मुख्य मार्गों से निकालकर मतदाताओं को 12 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की जानकारी दी और बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता अपने पहचान के लिए मतदाता पहचान पर्ची के साथ फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र एवं आयोग द्वारा निर्धारित 11 मतदाता पहचान के दस्तावेजों में एक दस्तावेज लाना आवश्यक होगा। अपर कलेक्टर ने इस दौरान कंचनपुरा बनरेवल मतदान केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की और कहा कि वे स्वतंत्र एवं निर्भिक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!