Press "Enter" to skip to content

लालमाटी क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे, क्रॉस केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थना क्षेत्र के तहत लालमाटी क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विष्णु पुत्र रामजीलाल शिवहरे ने बताया कि उसके घर के बगल में राधे शिवहरे का मकान है। उसने अपने मवेशी का गोबर मेरे दरबाजे पर रख दिया। जिस पर उसे हटाने की बात कही तो घनश्याम, राधे एवं द्वारिका शिवहरे ने उसके साथ्ा गाली-गलौंज की और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट होते देख उसे बचाने के लिए भाई राजू आया तो उसकी भी लात-घूसों से मारपीट कर दी। वहीं घनश्याम शिवहरे पुत्र स्व. विजय सिंह शिवहरे ने बताया कि उसके घर के बगल में राजू शिवहरे व विष्णु श्िावहरे का मकान है। उसने राजू शिवहरे से उधारी के रुपए मांगे तो राजू शिवहरे, विष्णु शिवहरे एवं सौरभ शिवहरे ने उसके साथ गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी। जब उसे बचाने मां राधा व ताई रामश्री आई तो उनकी भी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!