दुकान संचालक की मारपीट-Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज एक दुकानदार की एक युवक ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गुलाबसिंह पुत्र गेंदालाल जाटव निवासी घोसीपुरा कमलागंज ने बताया कि वह माधव चौक शिवपुरी पर जूते रिपेयरिंग की दुकान करता है। बीते रोज वह दुकान पर काम कर रहा था उसी दौरान लक्ष्मण जाटव निवासी शिवपुरी आया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो युवक ने मारपीट कर दी और मौके से भाग गया।