Press "Enter" to skip to content

कोरोना योद्धाओं के अधिकारों को लेकर आयोजित हुई शिक्षक संघ की ऑनलाइन मीटिंग | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना योद्धाओं के हक और अधिकारों को लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ की ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में कोरोना योद्धाओं को बीमा और सम्मान, पदोन्नाति, पेंशन, समयमान वेतनमान और आहरण अधिकार सहित अन्य समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी ने जूम एप के माध्यम से सभी साथियों के समक्ष ऑनलाइन अपने विचार रखे। बैठक में उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजाबाबू आर्य ने भी प्रदेश अध्यक्ष को हमेशा साथ देने का भरोसा जताया। इस मौके पर ऑनलाइन मीटिंग में अवधेश तोमरए माजिद अलीए राकेश कुलश्रेष्ठए संजय जैन व केपी जैन सहित अन्य उच्च माध्यमिक शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कोरोना योद्धाओं को उनका हक दिलाने का आग्रह किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!