शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत ग्राम सतेेरिया मेें एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट सहित नकदी व मोबाइल छीनने का मामला सामने अाया है। युवक को एक फार्म हाउस पर बंधक बनाकर रखा और उसकी जमकर मारपी की गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेेचना शुरू कर दी है।
देवेंद्र उर्फ लिम्पा पुत्र विजयसिंह रावत निवासी सुनारी थाना करैरा ने बताया कि 11 जून को वह मेजरसिंह सरदार निवासी सतेरिया के फार्म हाउस पर गया था जहां उसेे बंधक बना लिया गया। बंधक बनाने के बाद में मेजरसिंह सरदार व मनीष ओझा निवासी झांसी तिराहा देहात थाना द्वारा उसकी मारपीट की गई और उसके पास रखे तीन मोबाइल कीमत 21 हजार 300 व नकदी भी छुड़ा ली। बाद में आरोपितों नेे कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगेे। घटना के बाद युवक देेहात थाने पहुंचा और मामले में मेजरसिंह सरदार व मनीष ओझा के खिलाफ केसे दर्ज करवाया।




