शिवपुरी। साहब…! दो माह से कॉलोनी में लगा बोर खराब पड़ा हुआ है। हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। पानी के लिए दिनभर परेशन हो रहे हैं इसलिए बोर को जल्द सही करवाया जाए। यह बात मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 32 घोसीपुरा के रहवासियों ने आवेदन सौंपते हुए अधिकारियों से कही। जहां कलेक्टर से की शिकायत में उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अधिकतर लोग मजदूरी करने वाले रहते हैं। हमारे क्षेत्र में लगा बोर दो माह से खराब पड़ा हुआ है हमें दूर से पानी लाना पड़ रहा है जिस कारण हमारी दिनचर्या बिगड़ गई है। मामले को लेकर पीएचई विभाग के अधिकारी व ठेकेदार को अवगत कराया जिस पर उन्होंने दो बार मोटर सही करवाकर दी लेकिन वह जल्द ही खराब हो गई। अब बताया जा रहा है कि पाइप लाइन खराब हो चुकी है। अत: जल्द से जल्द बोर को सही करवाया जाए।






Be First to Comment