
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गणेशखेड़ा गांव के रहने वाले एक युवक ने वहीं की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस को शिकायत में महिला ने बताया कि बीते रोज रात के समय वह अपनी टपरिया में सो रही थी तभ्ज्ञी गांव का रहने वाला युवक नीरज पुत्र रामरतन लोधी आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment