शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत टीवी टावर के पीछे अशोक बिहार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक कोे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन लगाकर गाली-गलौंज व धमकी दी। मिली जानकारी के अनुसार गोेलू पुत्र तेेजा रजक ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 24 जून को शाम के समय उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया जिसे वह जानता नहीं था। फोन पर उक्त व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौंज की व धमकियां दी। नाम-पता पूछने पर उसने फोन काट दिया। घटना के बाद गोलू थाने आया और मामले मेें शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment