शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत एक ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठी सवारी घायल हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी मुन्नालाल बंजारा पुत्र अमृत बंजारा ने बताया कि वह ऑटो में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे ऑटो में बनिया आदिवासी, कमला जाटव भी बैठे हुए थे। तभी सेंगर फार्म के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठी सवारी घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, लेकिन उसका नंबर देख लिया जिस पर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया।





Be First to Comment