शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नोहरीखुर्द में रहने वाले एक पिता की उसके बच्चों नेे मारपीट कर दी। मारपीट बटवारे को लेकर की गई। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै।
शोभाराम पुत्र लक्ष्मीनारायण ओझा ने बताया कि 29 अगस्त को दोेपहर के समय उसका बडरुा पुत्र भरत ओझा आया और बाखर के बटवारे को लेकर गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो भरतलाल सहित गीता, सैरभ एवं सचिन ओझा ने लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




