शिवपुरी। दिनारा कस्बे में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर वहां से कई मोबाइल व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दुकान संचालक की रिपोर्ट पर से चोर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। घटना को अंजाम चोरों ने उस समय दिया जब दुकान संचालक दुकान खोलकर बैठा था और अपनी दुकान का सामान जमा रहा था।
साहिल पुत्र सुन्दरलाल गुप्ता निवासी दिनारा की मोबाइल की दुकान कस्बे में स्थित है। मंगलवार को साहिल प्रतिदिन की तरह दुकान खोलकर अपना सामान जमा रहा था उसी समय एक युवक दुकान पर आया और उसने काउंटर पर रखे तीन मोबाइल कंपनी के मोबाइल, दो डीपीएस के मोबाइल, एक डेमोफोन माइक्रोमैक्स कंपनी का और गल्ले में रखे नकदी उठा लिए। इसके बाद चोर वहां से निकल गया। जब मोबाइल अलमारियों मेें रखने के बाद साहिल काउंटर पर पहुंचा तो वहां से मोबाइल गायब थे और गल्ले में रखे नकदी भी। इसके बाद साहिल ने आसपास देखा, लेकिन ऐसा कोई व्यक्ति उसे नजर नहीं आया। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा जहां उसने शिकायत दर्ज करा दी।





Be First to Comment