
शिवपुरी- जम्मू के पुलवाहा में हुई आतंकी घटना का चहुंओर विरोध प्रदर्शन करते हुए शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जानकी सेना के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत द्वारा अपने संगठन के बैनर तले गत दिवस जम्मू पुलवामा के शहीदों की शहादत में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने शहीदों के जीवन से ओतप्रोत व्याख्या दिया और देश के हरक नागरिक को देश सुरक्षा के प्रति तैयार रहने का आह़्वान किया। इस अवसर पर जानकी सेना संगठन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को मोमवत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली दी। इस श्रद्धांजलि सभ में अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, देवेंद्र रावत, किशोर राठौर, राजू यादव ग्वाल, आयुष शर्मा, हरीश शर्मा, अजय भार्गव, मणिकांत शर्मा, नीलेश कोटिया, संजय रावत, अतर सिंह, देवेंद्र वघेल, दशरत रावत, धर्मेंद्र रावत, महेंद्र रावत, किशोर राठौर, लाला ठाकुर, लालू यादव, राजेश मालाखेड़ी, संजय राठौर व कन्हैया रावत आदि जानकी सेना के अन्य सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अंत में दो मिनिट का मौन धारण की शहीदों की शहादत को याद किया।






Be First to Comment