Press "Enter" to skip to content

पानी भरने गई दलित महिला के साथ लोधियों ने की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हिम्मतपुर खोेड़ में एक दलित महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट पानी भरने कोे लेकर हुआ। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मायावती पत्नी स्व. प्रकाश वंशकार निवासी हिम्मतपुर खोड़ ने बताया कि 1 अक्टूबर को शााम के समय वह सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई हुई थी उसी समय वहां कैलाश व वीरसिंह लोेधी आ गए और पानी भरने से रोक दिया। जिस पर मायावती ने कहा हैंडपंप सरकारी है तो उसे पानी क्यों नहीं भरने दिया जा रहा। जिस पर दोनों युवकों ने महिला के साथ गाली-गलौंज की जब गाली देनेे से मना किया तो महिला की लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!