शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के गांधी पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक औ परिचालक घायल हो गया है। ट्रक पूना से कलकत्ता घरेलू सामान लेकर जा रहा था। उसी समय कोलारस थाना क्षेत्र में हाईवे पर चल रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक हाईवे के बीच बनी नाली में जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक मोनू वाजपेयी और परिचालक मोनू यादव घायल हो गए।



