Press "Enter" to skip to content

घर से भागे नाबालिग प्रेमी लौटे, मेडिकल कराने से किया इंकार | Shivpuri News

देहात थाना क्षेत्र का मामला
शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र और गौशाला में रहने वाले नाबालिग प्रेमी घर से भाग गए थे। करीब दस दिन बाद दोनों वापस शिवपुरी लौट आए। परिजन मेडिकल कराने के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंच गए, लेकिन लड़की ने मेडिकल कराने से साफ इनकार कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक तलैया मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लड़की और गौशाला में रहने वाले नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दस दिन पहले दोनों घर से भाग गए। देहात थाने में लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन दो दिन पहले लड़का और लड़की शिवपुरी लौटकर आ गए। परिजन मेडिकल कराने के लिए लड़की को जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे। यहां लड़की ने डॉक्टरों के सामने मेडिकल कराने से साफ इनकार कर दिया। लड़की की मां मेडिकल कराने की जिद करती रही। लेकिन लड़की इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसलिए डॉक्टरों ने मेडिकल करने से इनकार कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!