Press "Enter" to skip to content

घर में घुसकर महिला से बलात्कार, सास के आने पर भागा युवक | Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत पिछोर में रहने वाली एक महिला के साथ वहीं के रहने वाले देवेंद्र लोधी ने बलात्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पिछोर में रहने वाली महिला का पति बाहर गया हुआ था। सास और बहू घर पर अकेली थी। तभी रात के समय देवेंद्र लोधी आया और महिला के कमरे में घुस गया और उसके पैर बांधकर मुंह बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया। इतने में कमरेे के अंदर सास आ गई जिसे देखकर आरोपित भाग गया। घटना की शिकायत महिला ने थाने में दर्ज करवाई जहां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!