शिवपुरी। उप जेल करैरा में 20 मार्च 2018 से उत्तराखण्ड के रहने वाले जगतार सिंह पुत्र मक्खन उर्फ मोना सिख की आज करैरा से शिवपुरी लाते समय रास्ते में मौत हो गई। सहायक जेल दिलीप नायक ने बताया कि जगतार सिंह को दो दिन पहले हल्की खासी हुई थी , जिसका प्राथमिक उपचार जेल में पदस्थ चिकित्सक से कराया गया, लेकिन आज जब उसकी उल्टी दस्त होने से हालत ज्यादा खराब होने लगी तो पहले करैरा अस्पताल में दिखाया गया जहां उसकी हालत में सुधार नहीं दिखा तो उसे जिला अस्पताल शिवपुरी के लिए रैफर किया जहां शासकीय वाहन न मिलने के कारण हम अपने निजी वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त कैदी दिनारा में हुई लूट के मामले में 20 मार्च 2018 को जेल भेजा गया था। मृतक आरोपी जगतार को सूचना जेल प्रशासन ने उत्तराखण्ड में उनके परिजनों को दे दी हैं।
स्वास्थ्य खराब होने से करैरा जेल में बंद कैदी की उपचार के दौरान मौत-shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फर्जी शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; ₹99 हजार ऐंठने के बाद मांगी थी और रकम / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश / Shivpuri News
- दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव कुएं में मिले, गांव में मातम; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच, पर्स से मिली पर्ची, लिखा नंबर / Shivpuri News
- रेलवे स्टेशन पर युवक ने झांसे में लेकर उड़ाए ₹9 हजार, यूपीआई पिन का वीडियो बनाकर ट्रेन में मोबाइल लेकर कर दिया ट्रांजैक्शन / Shivpuri News
- क्रेशर की ब्लास्टिंग से फसल बर्बाद होने का आरोप, खेतों में पहुंच रहे पत्थरों के टुकड़े, क्रेशर संचालक पवन खटीक की मनमानी / Shivpuri News





Be First to Comment