शिवपुरी। शहर के सदर बाज़ार क्षेत्र में बिना मास्क पहने मिलने पर सलमान खान और पवन जाट का चालान टीअाई कोतवाली बादाम सिंह यादव ने काटा।
कोतवाली थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव जब सदर बाजार का निरीक्षण कर रहे थे तभी वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक सलमान खान और आरक्षक पवन जाट बिना मास्क के ड्यूटी पर मिले। टीअाई यादव ने जब मास्क ना पहनने का कारण पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सके तो दोनों आरक्षकों के चालान काटने की कार्रवाई की। खास बात यह रही कि बाज़ार के दुकानदार और राहगीरों ने जब आरक्षकों के चालान की कार्रवाई की तो कुछ दुकानदार इसलिए खुश नजर आए क्योंकि लॉक डॉउन- 4 के दौरान जब बाज़ार में इन दुकानदारों के चालान काटने की कार्रवाई की थी तब यह आरक्षक भी शामिल थे।




