Press "Enter" to skip to content

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के प्रांताध्यक्ष राजमणि पटेल द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पिछड़ा वर्ग संगठन के जिलाध्यक्ष सरबन धाकड़ ने बताया कि राजेश धाकड़ को जिला उपाध्यक्ष कोलारस, रामहेत गुर्जर जिला उपाध्यक्ष नरवर, सरदार रावत जिला उपाध्यक्ष शिवपुरी, कम्मोद गुर्जर को जिला उपाध्यक्ष करैरा नियुक्त किया गया है। वहीं जिला महामंत्री पद पर लोकेंद्र रावत, नरेंद्र यादव, वचनलाल नामदेव, गोपाल कुशवाह व वीरसिंह धाकड़ की नियुक्ति की है। इसके अलावा जिला सचिव पद पर बालकिशन रावत, हाकिमसिंह रावत, मुकेश धाकड़ व जिला सहसचिव के लिए शिवदीन शिवहरे, रामेश्वर धाकड़ को नियुक्त किया गया है। 
जिला अध्यक्ष सरवनलाल धाकड़ ने बताया कि अरमान शिवहरे को शहर ब्लॉक अध्यक्ष व पदमसिंह कुशवाह को ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं गोपाल यादव को ब्लॉक अध्यक्ष पोहरी, प्रदीप रावत को ब्लॉक अध्यक्ष बैराड़, श्याम कुशवाह को ब्लॉक अध्यक्ष नरवर, बादामसिंह कुशवाह को ब्लॉक अध्यक्ष नरवर, हरदास कुशवाह को ब्लॉक अध्यक्ष करैरा, हरीशचंद यादव को ब्लॉक अध्यख करैरा व दुर्गसिंह रावत को नरवर करैरा का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!