करंट में झुलसने से एक युवक की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने बाली खोड़ चौकी स्थित ग्राम करई निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी बताया जा रहा है कि मृतक वीरन लोधी पुत्र कैलाश लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी करई का रहने बाला है जो शनिवार प्रातःकाल 7 बजे के लगभग फसल के उद्देश्य से खेत पर रखा ट्रांसफार्मर से युवक  पेड़ पर चढ़कर बिजली लाइन जोड़ रहा था इस दौरान अचानक तार डालते समय युवक करंट में झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई  इस घटना के संबंध में  परिजनों को सूचना लगी तो तत्काल कैलाश लोधी ने खोड़ पुलिस आकर घटना की विस्तार जानकारी दी एवं पुलिस को अवगत कराया जिस पर से  खोड़ पुलिस ने संबंधित घटना हेतु मामला संज्ञान में लेकर मृतक युवक के शव को खोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर उसका पीएम कराया और मृतक शव को  परिजनों के सुपुर्द कर दिया

संबंधित खबरें