Press "Enter" to skip to content

अनुशासित, संस्कारिक एवं शक्तिशाली समाज के निर्माण के लिये एक जुट हुआ ब्राह्मण समाज / Shivpuri News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित 

 

शिवपुरी। दहेज प्रथा एवं मंहगे मृत्यूभोज जैसी व्याप्त कुरितियों को समाज से समाप्त करना होगा साथ ही आरक्षण की जातिगत व्यवस्था “आरक्षण नहीं अमीरों को आरक्षण सभी गरीबों को” के आधार पर सुधार करवाते हुये हमें अनुशासित, संस्कारिक एवं शक्तिशाली ब्राह्मण समाज के निर्माण के लिये भी द्र्रढ़संकल्पित होना होगा। यह बात अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सौनकिया ने अपने संबोधन में कही। 

 

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष चैधरी छुन्ना थापक ने विप्र बधुओं को संबोधन में बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) ब्राह्मण विरोधी प्रचार व अन्याय का विरोध करते हुये शिक्षा संस्कारों को जोर देने, उप वर्गीय ब्राह्मणों को एक छत के नीचे लाने, मंदिरों एवं मठों की व्यवस्था में सहयोग कर उनकी सम्पत्ति अतिक्रमण मुक्त कराने, ब्राह्मण धर्मशालाओं सभाग्रहों के निर्माण कराने, ब्राह्मण युवाओं में वैदिक कालीन स्वरूप पुनरस्थापित करने, पांडित्यकर्म एवं शस्त्र शास्त्रों के ज्ञान के लिए रूचि जागृत कराने एवं संस्साधन उपलब्ध कराने, गौमाता की रक्षा करने, भगवान परशुराम के मंदिरों की स्थापना, समाज के नशामुक्त निर्माण, पर्यावरण की रक्षा एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान को बढ़ाने जैसे उदेश्यों को लेकर द्रढ़संकल्पित है। जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने ब्राह्मण समाज शिवपुरी के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुये समाज की एकजुटता पर जोर दिया। संयोजक केके जैमिनि ने ब्राह्मण समाज की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुये इन्हे राष्ट्रीय पटल पर रखने की मांग की। 

 

कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रवक्ता राजकुमार सडै़या एवं समिति उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) के नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.डी.सोनकिया एवं जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक केके जैमिनी द्वारा ब्राह्मण समाज के हित में सभी नवीन पदाधिकारियों को सामूहिक शपथ दिलाई गई।

 

 कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों में मुख्य अतिथि के.डी.सौनकिया राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संयोजक सतानंद शर्मा, अशोक शर्मा राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी, कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष चैधरी छुन्ना थापक, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना अरविन्द शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू शर्मा, प्रदेश सचिव गुड्डू तिवारी, प्रदेश महामंत्री तरूण चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी अमित खैमरिया, प्रदेश महामंत्री पूजा शर्मा, संभागीय अध्यक्ष महिला, सुषमा तिवारी, महिला प्रकोष्ठ रजनी मिश्रा आदि राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच का संचालन महावीर मुदगल, भरत तिवारी गसमानी, महेन्द्र उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विप्र बंधुओं का आभार समिति संगठन मंत्री विनोद मुदगल द्वारा प्रकट किया गया। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में समिति के जिलासंयोजक केके जैमिनि, हरगोविन्द शर्मा, राकेश विरथरे, राजेन्द्र पाण्डेय, संतोष शर्मा, महेन्द्र शर्मा, हरिवल्लभ पाण्डे, एसएन उपाध्याय, राकेश धोवनी, घनश्याम शर्मा, कंवरलाल शर्मा, श्रीमती शांति पाठक, ख्यालिराम भार्गव, महेन्द्र चैधरी, सुखदेव शर्मा, आलोक शुक्ला, देवेन्द्र टेडिया, कौशल गौतम, रामगोपाल शर्मा, विपिन पचैरी, डाॅ. गोविन्द विरथरे, राजीव वैचेन, राजकुमार शर्मा, सतेन्द्र उपाध्याय, नरेन्द्र डिर्घरा, डाॅ. अशोक पाराशर, डाॅ. गोपाल दण्डौतिया,दिनेश जैमिनि, केदार समाधिया, आनन्द दीक्षित, शिवकुमार सलैया, भानुप्रताप सिंह शर्मा, कैलाश नारायण दुवे, नंदकिशोर मुदगल, चतुर्भज शर्मा, अरविन्द सरैया, मुरारीलाल शर्मा, संतोष शर्मा, विजय भारद्वाज, सत्यम नायक, मनोज मंत्री, राजू पिपरघार, संजय भार्गव, आदि की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में विप्र बंधुओं के सह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!