रंजिश के चलते अधेड़ की मारपीट-shivpuri news

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत बबलू गोस्वामी के घर के बार ग्राम खरे में एक युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
महोवतसिंह पुत्र बाबूलाल दांगी निवासी ग्राम बीजरी शनिवार को रात के समय अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी ग्राम के ही बंधू रघुवंशी, लल्लू रघुवंशी आ गए। महोवत ने बताया कि उसकी दोनों से रंजिश चली आ रही थी जिसके चलते वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।