Press "Enter" to skip to content

ट्रेक्टर पर चल रहा था गाना, बजाने से मना किया तो दो पक्षोें में मारपीट, हुए हवाई फायर | Shivpuri News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम काली पहाड़ी में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद का कारण ट्रेक्टर पर चल रहे तेज अवाज में गाने को लेकर बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षोें की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 
पुलिस को शिकायत मेें वीरेंद्र ने बताया कि 17 मई को वह अपने घर के आगे कुए पर बैठा हुआ था तभी बकील ट्रेक्टर को निकला जिसमें तेज आवाज में गाने चल रहे थे। जब आवाज कम करने को कहा तो शिशुपाल परिहार व वकील परिहार ने गाली-गलौंज करते हुए लाठी, सरिया से मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के रामकिशन का कहना है कि उसका नाती ट्रेक्टर में गाने चलाकर जा रहा था। गांव के रहने वाले राजू परिहार ने उससे बोला कि आवाज कम कर लो जिस पर उसने आवाज कर ली लेकिन राजू, घनश्याम, वीरेंद्र परिहार ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। घटना में रामकिशन, रति परिहार चोटिल हो गया। इतना ही नहीं आरोपितों ने अधिया से हवाई फायर भी किए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!