Press "Enter" to skip to content

खबर का असर : पार्क प्रभारी की मारपीट करने वाले पूर्व पार्षद गुर्जर पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना खेत्र के तहत सावरकर पार्क में पार्क प्रभारी की मारपीट करने के मामले में पूर्व पार्षद छत्रपालसिंह गुर्जर पर केस दर्ज किया गया है। मामले को लेकर फास्ट समाचार ने खबर काे प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। 
मिली जानकारी के अनुसार करनसिंह पुत्र हरिया बाथम निवासी लक्ष्मीनिवास के पीछे शासकीय क्वार्टर 02 ने बताया कि वह वीर सावरकर पार्क में प्रभारी है। बीते रोज पार्क में पूर्व पार्षद छत्रपालसिंह गुर्जर आया और सफाई कर्मचारी को साथ ले जाने की बात कहने लगा। जब मना किया तो वह गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी। मामले को लेकर करनसिंह बाथम ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी जहां पुलिस ने 13 जून को मामले में शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!