Press "Enter" to skip to content

शिक्षक दिवस के अवसर दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी शिवपुरी द्वारा किया गया वृक्षारोपण | Shivpuri News

शिवपुरी। वृक्षारोपण दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी शिवपुरी द्वारा शिक्षक दिवस पर (05 सितम्बर) शिक्षकों के सम्मान स्वरुप वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया जिसका शुभारम्भ श्री आर0पी0शुक्ल भू0पूर्व प्रधानाचार्य बी0एल0 इण्टर कॉलेज अयोध्या द्वारा आम का वृक्ष लगाकर किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी तथा वाहिनी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपमहानिरीक्षक महोदय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों से समाज को शिक्षित करने एवं पर्यावरण को संरक्षण करने हेतु आह्वान किया तथा समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कर्मी 05 पेड अवश्य लगाए। इससे न सिर्फ दूरसचार वाहिनी आई.टी.बी.पी को अपितु पूरे शिवपुरी शहर को हरा-भरा रखने में सहयोग मिलेगा।  
उल्लेखनीय है कि श्री राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी को शिवपुरी जिले का वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा शिवुपरी जिले में 39000 पेड़-पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसके अतंर्गत दूरसंचार वाहिनी भा0ति०सी०पुलिस को 8 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया था जिसमें से विभिन्न चरणों में लगभग 6 हजार पौधे लगाए जा चुके है।  इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान श्री प्रकाश भूषण झा, उप सेनानी, निरीक्षक सुरिन्दर कुमार कार्यवाहक सूबेदार मेजर, निरीक्षक तकदीर सिंह एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!