
शिवपुरी। बदरवास में िस्थत मां राजेश्वरी ज्वैलर्स पर मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोलकर वहां से चांदी की रेडीमेड पायलें, बिछुड़ी, ब्रासलेट, करधौनी, अंगूठी, कंगन, अनारदानी एवं सेाने की अंगूठी, एक टोप, एक पैंडल कुल कीमत 50 हजार रुपए और 1 हजार नकदी चोरी कर ले गए। जिसकी जानकारी सुबह दुकान मालिक राजेश पुत्र प्रेमनारायण सोनी को उस समय लगी जब वह दुकान खोलने पहुंचा। जहां उसकी शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान में रखा सामान बिखरा था। जिसे देखकर वह समझ गया कि उसकी दुकान में चोरी हुई है। तुरंत ही इस घटना की सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




