Press "Enter" to skip to content

पड़ौसी दे रहा था गाली, रोका तो महिला की कर दी मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गणेश कॉलोनी में गीता पत्नी मुकेश सोनी की पड़ौसी संजू पुत्र रामभजन पंडित ने मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कॉलोनी में रहने वाला संजू पंडित बीती रात शराब पीकर आया और मोहल्ले में गाली-गलौंज कर रहा था। जिस पर उसे गाली देने से रोका और घर जाने को कहा तो उसने मारपीट कर दी। घटना में महिला को मूंदी चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!