Press "Enter" to skip to content

तीन साल बाद भी नहीं मिला सहायक शिक्षकों को पदनाम | Shivpuri News

शिवपुरी। नसरूल्लागंज में तीन साल पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सहायक शिक्षकों को पदनाम देने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा पर तीन साल बाद भी अमल नहीं हुआ है। इस संबंध में समस्त शिक्षक संघ द्वारा करैरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। करैरा के रामराजा गार्डन में समग्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केके भार्गव व तहसील अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि तीन साल पहले साल 2017 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सहायक शिक्षकों को पदनाम प्राप्त वेतन के अनुसार देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इस घोषणा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शासन को पदनाम देने से कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, लखनलाल राठौर, श्रीकृष्ण भार्गव, भारत भूषण भार्गव, मुरारीलाल गुप्ता, कृष्पालसिंह, हरिशंकर, रमेश प्रसाद, जगदीश शर्मा आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!