Press "Enter" to skip to content

स्कूल संचालक और निजी बस आपरेटर के साथ बैठक आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। निर्वाचन लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया में सभी भागीदार बनें। निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों की जरूरत को देखते हुए वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। जिन्हें निर्वाचन के कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा इसलिए बसें सही स्थिति में होना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने स्कूल संचालकों और निजी बस ऑपरेटर के साथ बैठक आयोजित कर यह बात कही। 
उन्होंने कहा है कि सभी निर्धारित दिनांक एवं स्थल पर वाहन उपलब्ध कराएं। यदि वाहन ठीक नहीं है तो उससे ठीक कराकर वाहन चालक के साथ समय पर भेजें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन एक अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए सभी इसमें सहयोग करें। यह भी कहा कि जो वाहन चालक बसों पर ड्यूटी पर रहेंगे उनके लिए पोस्टल बैलट से मतदान करने की व्यवस्था की गई है ताकि वह अपने मताधिकार से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा है कि यदि किसी को कोई वास्तविक समस्या है तो वह बता सकते हैं परंतु वाहनों की आवश्यकता को देखते हुए वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इस समय कोरोना वायरस महामारी भी फैली है इसलिए कोविड के दिशा निर्देशों के अनुसार काम करना है। इससे भी वाहनों की जरूरत और बड़ी है। इसलिए सभी स्कूल संचालक और निजी बस संचालक यह ध्यान दें कि दिए गए निर्देशानुसार कार्य में सहयोग करें।
बैठक में एसपह राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के सीईओ एच.पी.वर्मा, आरटीओ मधु सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बस संचालक व स्कूल संचालक उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!