Press "Enter" to skip to content

संयुक्त मोर्चा अध्यापक शिक्षक संघ ने मास्क वितरण कर चलाया जागरूकता अभियान / Shivpuri News

पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित कर किया जागरूकता अभियान का शुभारंभ 


 

शिवपुरीः- कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये जनमानस के स्वास्थ्य लाभ एवं संक्रमण की रोकथाम के लिये संयुक्त मोर्चा अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षाधिकारी दीपक पाण्डे के मुख्य आतिथ्य में जागरूकता अभियान चलाया गया। मास्क वितरण कर लोगो से दो गज की दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने एवं बार बार हाथों को सेनेटाइज करने का अनुरोध जनता से किया गया। 

 

संयुक्त मोर्चा अध्यापक शिक्षक संघ में पवन अवस्थी, अरविन्द सरैया, राज कुमार सरैया, विपिन पचैरी, सुनील वर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता भदौरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना महामारी के संकट काल में जनमानस को जागरूक करने के लिये संयुक्त मोर्चा अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा जागरूकता अभियान जिला शिक्षाधिकारी दीपक पाण्डे के मुख्य आतिथ्य में शहर के मुख्य चैराहा माधव चैक पर शिवपुरी विकास खण्ड शिक्षाधिकारी मनोज निगम, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र तोमर, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, संकुल प्राचार्य उमेश करारे, पोहरी बीआरसीसी अचल सिंह कुशवाह, बीएसी सुनील राठौर की उपस्थिति में चलाया गया। 

 

जागरूकता अभियान का शुभारंभ सूबेदार नीतू अवस्थी एंव आरक्षक द्वारिका प्रसाद, श्री शर्मा, पवन लोधी, कमलकिशोर कबीर को माल्यार्पण कर किया गया। लोगों को मास्क वितरण कर दो गज की दूरी बनाये रखने, मास्क लगाने एवं हाथों को बार बार सेनेटाइज करने का अनुरोध किया गया तथा अपनी होली अपने घर मनाने के लिए भी जनमानस को जागरूक किया गया। संयुक्त मोर्चा के इस जागरूकता अभियान में संगीता भार्गव, अंजना यादव, कला राठौर, अशोक शर्मा, राजाबाबू आर्य, केपी जैन, राजेश जाटव, मनमोहन जाटव, जनक रावत, रोमेश गुर्जर, यादवेन्द्र चैधरी, संजय भार्गव, संजीव पाराशर, वीरेन्द्र रावत, श्रीनिवास भार्गव, लोकेश बोबल, धमदीप बौद्व, नरेश भार्गव, संजय रावत, बल्लभ आदिवासी, महेन्द्र नायक, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!