शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत बस स्टेंड गोरा पर दो युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी इतना ही नहीं युवक की बस के कांच भी फोड़ दिए। मामला शराब के लिए रुपए मांगने का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कल्याण पुत्र मुसाफसिंह यादव निवासी सुनाज ने बताया कि 24 फरवरी को शाम के समय वह बस स्टेंड गोरा पर खड़ा हुआ था तभी उसी गांव के रहने वाले अनिल और मुंशी आदिवासी आए और शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जब शराब के लिए रुपए देने से मना कर दिया तो दोनों गाली-गलौंज करने लगे और मारपीट कर दी। वहीं स्टेंड पर खड़ी बस के कांच भी फोड़ दिए और भाग गए।





Be First to Comment