Press "Enter" to skip to content

चाचा पॉजिटिव आए तो कोरोना कहकर चिढ़ाया, साथी दुकानदार ने पीटा | Shivpuri News

शिवपुरी। माधव चौक चौराहे पर फूलों की दुकान लगाने आए युवक से साथी दुकानदार झगड़ने लगे। शरीर में कोरोना घुसने की कहकर चिढ़ाते आ रहे थे। अब दुकान लगाने पर युवक की मारपीट कर दी। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर साथी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरियादी राजेश कुशवाह पुत्र गोपाल कुशवाह निवासी मीट मार्केट सईसपुरा ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेश का कहना है कि 15 दिन पहले उसके चाचा बल्लू कुशवाह कोरोना पॉजिटिव आए थे। जबकि उनके घर से चाचा बहुत दूर रहते थे। फिर भी निगेटिव रिपोर्ट आने तक उन्होंने फूलों की दुकान नहीं लगाई। लोगों से दूरियां बनाए रखीं, लेकिन उसके साथी दुकानदार शरीर में कोरोना घुसने की कहकर चिढ़ाते रहते थे। बुधवार को जब माधव चौक पर दुकान लगाई तो आरोनी धीरज कुशवाह ने हाथापाई कर दी, सिर में चोट आने से खून निकल आया। पुलिस ने धीरज कुशवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!