शिवपुरी। शहर के विष्णु मंदिर से पुरानी शिवपुरी जाने वाले मार्ग पर दुर्गा मठ के समीप मड़ीखेड़ा पेयजल परियोजना के पाइपों में शनिवार की शाम आग लग गई। आसपास के लोग यहां आग देखने जा पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दमकल को जानकारी दी तो मौके पर पहुंची और आग बुझाने के जतन शुरू किए। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाइपों में लगी आग पर काबू पाया।




