शिवपुरी। शिवपुरी जिले के नरवर में एक करोना पॉजीटिव मिला है। युवक को डॉक्टरों ने कोरनटाइन कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नरवर का रहने वाला युवक कर्नाटक के बीजापुर में मजदूरी करने गया था। लॉकडाउन होने के बाद वह वापस नरवर आया तो ग्रामीणों ने उसे गांव में नहीं घुसने नहीं दिया और नरवर अस्पताल में सूचना दी। सूचना पर डॉक्टर मौके पर पहुंचे और उसका सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा। आज युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।




