Press "Enter" to skip to content

उधारी के रुपए मांगने पर मारपीट-shivpuri news

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत नई अनाज मंडी के सामने एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण उधारी के रुपए वापस मांगना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
महेंद्र जाटव पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी बमनपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वीरेंद्र खटीक निवासी बैराड़ ने उससे कुछ रुपए उधार ले रखे थे। जब वह उधार दिए रुपए को मांगने नई अनाज मंडी के सामने गया तो आरोपित उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा और रुपए देने से मना कर दिया। जब कारण पूछा तो वीरेंद्र खटीक ने पत्थर से हमला बोल दिया जिससे उसे सिर में चोट आई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!