Press "Enter" to skip to content

हरिबल्लभ का ये आखिरी चुनाव है, आखिरी इच्छा तो दुश्मन की भी पूरी की जाती है : केपीसिंह कक्काजू / Shivpuri News

 

शिवपुरी। जिले की करैरा और पौहरी विधानसभा में चुनावी शंखनाद करते हुए पोहरी में मगरौनी ,सोन्हर एवं पौहरी के ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं पोलिंग बूथ प्रभारी सहित कार्यकर्ता बैठक को सुबोधित करते हुए पूवे केविनेट मंत्री एवं पिछोर बिधायक केपी सिंह कक्काजू ने कहा कि प्रागीलाल का चुनाव लड़ने का तरीका अलग है बह साधारण परिबार का होकर भी तीन बार चुनाब लड़ चुका है इसलिये नेताओं को उसपर कब्जा करने का नहीं सोचना चाहिये उसे फ्री छोड़कर जनता के बीच जाने दो उसके चुनाब का मैनेजमेंट आप और हम करेंगे प्रागी के सरल व्यबहार को लेकर कक्काजू ने कहा कि चुनाब जीतने के बाद प्रागी को यही व्यबहार रखने के साथ-साथ काम भी करना पड़ेगा और हमसब मिलकर प्रागीलाल को चुनाब लड़ने के लिये समर्थ बनायेंगे चूंकि नरबर में करैरा एबं पौहरी दोनो बिधानसभा क्षेत्रों की पोलिंगें आती हैं इसलिये बैठक में प्रागीलाल एबं हरिबल्लभ शुक्ला दोनो प्रत्याशी उपस्थित थे हरिबल्लभ शुक्ला के लिये कक्काजू ने कहा कि हमारे धर्म में यह परिपाटी चली आ रही है कि किसी के अंतिम समय में हम उसे पीठ नहीं दिखाते अंतिम इच्छा तो दुश्मन की भी पूरी की जाती है और हरिबल्लभ का यह आखिरी चुनाव है इसलिये हरिबल्लभ शुक्ला के प्रति सहानुभूति रखकर हमें उन्हें जिताना हैैैै। आगे केपी सिंह ने कहा कि टिकिट मांगना सभी का अधिकार है लेकिन जब किसी को टिकिट मिल जाये और बाकी के टिकटार्थी अगर उसके विरोध में काम करें तो यह पार्टी के प्रति अपराध और गद्दारी की श्रेणी में आता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!