Press "Enter" to skip to content

अधिकारी आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें-shivpuri news

लोकसभा निर्वाचन के संबंध में बैठक आयोजित
शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रहा पी ने लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित व्यय लेखा दल एवं वीएसटी एवं वीवीटी टीमों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता पूवर्क अध्ययन कर उसका पूर्ण रूप से पालन कर कार्य करें।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित बैठक में व्यय लेखा टीम के नोडल अधिकारी छवि जैन बिरमानी सहित विधानसभा स्तर पर नियुक्त किए गए सहायक लेखा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद थे। 
कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सदस्यों को अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाए। जिससे निर्वाचन के दौरान व्यय लेखों का निरीक्षण करते वक्त किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में नोडल अधिकारी छवि जैन बिरमानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा 2019 में उम्मीदवारों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 70 लाख की है। उन्होंने लेखा दलों द्वारा विधानसभावार एवं जिला स्तर पर की जाने वाले कार्यों से भी अवगत कराया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!