जवाहर कॉलोनी में तलवार लेकर घूम रहा युवक ,गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने एक युवक को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय ट्रेक्टर एजेंसी के पास जवाहर कॉलोनी में एक युवक तलवार लिए घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ेे गए युवक ने अपना नाम अभिषेक पुत्र जयकिशन परिहार निवासी जवाहर कॉलोनी बताया। युवक के पास से एक लोहे की तलवार जब्त की। मामले में पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।