Press "Enter" to skip to content

जिम खोलने की अनुमति प्रदान करने के लिए एस.डी.एम को दिया ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के जिम संचालकों ने एस.डी.एम अरविंद वाजपेयी को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उल्लेख है कि कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण लगाये गये लाॅकडाउन से नगर शिवपुरी की समस्त जिम शाला बंद किये जाने के लिए निर्देश प्राप्त हुए हैं, उक्त निर्देशों का समस्त जिम शाला संचालकों द्वारा पालन किया जा रहा है।
यह कि दैनिक जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के लिये जिम, योग आदि महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। वर्तमान में नगर शिवपुरी में लगभग 10-12 जिम शालायें संचालित है एवं लगभग सभी जिम शालायें किराये के भवनों में संचालित की जा रही हंै, जिनका मासिक किराया लगभग 25,000-30,000 रूपये तक संचालकों द्वारा भुगतान किया जा रहा है।
यह कि आय का साधन बंद हो जाने एवं किराये के भवनों के मासिक भुगतान करने के कारण समस्त जिम शाला संचालक चिंतित है। चूंकि वर्तमान में जिला शिवपुरी में कोरोना से पीड़ित कोई भी मरीज पाॅजिटिव नहीं है एवं जिलाा प्रशासन द्वारा इसका रोकथाम हेतु किये गये प्रयास बहुत सराहनीय है जिस कारण से ही महामारी के फैलने से रोकने में जिला सक्षम साबित हुआ है।
यह कि ऐसी स्थिति में समस्त जिम शाला संचालक लाॅकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जिम शाला में सीमित समय निर्धारित करते हुए सीमित व्यक्तियों का प्रवेश प्रदान करेंगे एवं मास्क, ग्लब्स एवं सेनेटाइजर को अनिवार्य करते हुए जिम शाला का संचालन करेंगे इस हेतु श्रीमान् से अनुमति हेतु ज्ञापन सादर प्रस्तुत है, कृपया अच्छे स्वास्थ्य हेतु संचालित जिम शालाओं एवं शाला संचालकों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार करने का कष्ट करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!