शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोहरी रोड पर एक युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला उधारी के रुपए को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै।
सोनू पुत्र रामजीलाल राठौर निवासी शिवसागर कॉलोनी कलारबाग ने बताया कि उसने देव शर्मा को उधार रुपए दे रखेे थे। बीते रोज जब वह पोहरी रोड पर जा रहा था तब उसे रोककर रुपए मांगे जिस पर उसने रुपए देने से मना कर दिया और गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो देव ने अपने साथी राजा राठौर के साथ मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment