शिवपुरी। पेंशनर्स एसोसिएशन की आवश्यक बैठक 17 मार्च रविवार को स्थानीय पेंशनर्स कार्यालय कोठी नं. 14 शिवपुरी पर शाम 4 बजे से आयोजित की गई है। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन की विभिन्न मांगों को लेकर यह विशेष बैठक रविवार को होगी जिसमें 4 प्रतिशत डीए के भुगतान बाबत प्रांतीय निकाय द्वारा की गई जानकारी के अलावा 1 जनवरी 16 के पूर्व पेंशनर्स का बकाया 27 माह के एरियर के भुगतान के लिए क्षेत्रीय सांसद को दिए ज्ञापन की वस्तुस्थिति निकट भविष्य में होने जा रहे दौरे के समय जानने की रूपरेखा बनाने तथा पेंशनर्स शिक्षक शहजाद खा से एरियर राशि के भुगतान करने हेतु कमीशन मांगने वाले कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराने के भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाने को लेकर चर्चा की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने समस्त पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने को कहा है।



