Press "Enter" to skip to content

गुना-ग्वालियर ट्रेक पर दौड़ा इलेक्ट्रॉनिक इंजन, इसी माह शुरू हो सकती है इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन / Shivpuri News

शिवपुरी। गुना-ग्वालियर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए ट्रेक पूरी तरह तैयार हो गया है। अब जिले के रेलवे स्टेशन से कई गाड़ियां निकलनेे की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन चलने से समय और डीजल दोनों की बचत होने से जनता और रेलवे विभाग को आर्थिक फायदा होगा। 
अभी कमिश्र ऑफर रेलवे सेफ्टी का परीक्षण होना रह गया है। परीखण होने के बाद सीआरएफ की हरी झंडी मिलते ही इस ट्रेेेक से इलेक्टि्रक गाड़ियां गुजरना शुरू हो जाएंगी। जो गाड़ियां अभी तक बाया कानपुर, झांसी, बीना से गुना होेकर जाती थीं, वे अब सीधेे ग्वालियर, शिवपुरी, गुना होकर जा सकेंगी।
रेलवे सूत्रों के मानें तो कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ट्रैक का जायजा लेने एक सप्ताह के भीतर आएंगे। सुरक्षा संबंधी परीक्षण के बाद इजाजत देने के साथ इसी महीने से इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ना शुरू हो जाएंगी। लोको ट्रायल के लिए इलेक्ट्रिक इंजन गुना से चलकर शनिवार शाम 5:30 बजे शिवपुरी पहुंचा और फिर ग्वालियर से रात 10:40 बजे वापस आकर गुना चला गया। इसी के साथ लोको ट्रायल पूरा हुआ।
ग्वालियर, झांसी और बीना से गुना होते हुए मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। लंबी दूरी की इन ट्रेनाें की दूरी कम करने रेलवे विभाग पहले से योजना बना रहा है। शिवपुरी से होकर मेल एक्सप्रेस गाड़ियां निकालने पर 130 किमी दूरी का सीधा अंतर आएगा। यानी शिवपुरी जिले के लोगों को फायदा होगा। दिल्ली जाना हो या फिर इंदौर, मुंबई या फिर गुजरातए, गाड़ियां सीधे उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को सुविधा होगी।
 
शिवपुरी से होकर निकल सकती हैं यह गाड़ियां
साबरमती, देहरादून, जम्मू तवी ट्रेन, मालवा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों शिवपुरी से होकर निकाली जा सकती हैं। अभी यह ट्रेन बीना, गुना होकर जाती हैं। दूरी कम करने के लिए रेलवे पहले से योजना बना रहा था। वहीं माल गाड़ियां भी बढ़ेंगी और व्यापारियों को सामान मंगाना और भेजना आसान होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!