Press "Enter" to skip to content

युवा अपनी छुपी हुयी शक्ति को पहचाने : डी.के.सुन्दरियाल डीपीओ महिला बाल विकास | Shivpuri News

विश्व युवा दिवस पर स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन ने कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए लोगो को जागरुक करने के लिए युवाओ से आगे आने का आहवान किया 
शिवपुरी । स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन एवं महिला बाल विकास विभाग शिवपुरी द्वारा  संयुक्त रुप से विश्व युवा दिवस  2020 के अवसर पर मदकपुरा स्कूल परिसर में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए युवाओं को कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लोगो में जागरुकता लाने के लिए युवाओं से आगे आने का आहवान किया एवं पेड़ देकर युवाओं को कोरोना से बचाव के लिए  संकल्प कराया गया । अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने कहा कि 12 अगस्त को विश्व युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1992 में 12 अगस्त के दिन विश्व युवा दिवस घोषित किया तब से ही हर साल इस दिन विश्व युवा दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद युवाओं की आवाज , कार्यो और पहल को सेलिब्रेट करने का अवसर देना है। इस साल विश्व युवा दिवस की थीम यूथ एगेंजमेंट फाॅर ग्लोबल एक्शन है बात दुनिया भर की युवा जनसंख्या की करें तो भारत सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। दुसरे पर चीन तथा तीसरे पर इण्डोनेशिया आता है। आज संस्था द्वारा मदकपुरा के युवा साथियों के साथ युवा दिवस मनाने का मुख्य उददेश्य एक तो कोरोना महामारी में जनता को कैसे जागरुक करना है वह था तथा दुसरा पौधे देकर पर्यावरण बचाना था।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी.के. सुन्दरियाल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग शिवपुरी ने युवाओं से सवसे पहले यह जानना चाहा कि किसी भी देश में सवसे ज्यादा युवा होने के क्या फायदे है। तो एक युवती मुस्कान यादव ने जबाव दिया कि युवा जोश से भरा होता है कोई भी काम विना थके आराम से कर सकता है। सुन्दरियाल ने युवाओं से कहा कि अपनी छुपी शक्ति को पहचानो आप के अन्दर किसी भी कार्य को करने की असीम शक्ति छुपी होती है वस आपको उस छुपी शक्ति को पहचानना है तो आप कोई भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है । इसके बाद कार्यक्रम में प्रमोद गोयल ने कहा कि इसमें कोई संन्देह नही है कि चरित्र निर्माण ही देश की , समाज की, उन्नति के लिए परम आवश्यक है।दुस्चरित्र व्यक्ति न तो अपना भला कर सकता है और न देश् का और न समाज का  इसीलिए देश को विकसित वर्ग में शामिल कराने के लिए युवा वर्ग को ही मेधावी , श्रमशील , देश भक्त और समाज सेवा की भावना को जागृत रखना होगा। कार्यकम में शिक्षक आनंद नीखरा ने कोरोना महामारी के बचाव के लिए युवाओं को अपने आस पास के लोगों को जागरुक करने की अपील की। कार्यक्रम में डी.के. सुन्दरियाल ने उपस्थित युवाओ को यह संकल्प कराया वैश्विक कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए अपने आस पास के लोगो को जागरुक करेगें,घर से बाहर निकलने पर मास्क जरुर पहनेगें तथा 2 गज की दूरी का विशेष ख्याल रखने के लिए अपने आस पास के लोगों को प्रेरित करेगें साथ ही पौधे मिले है उसको अपने घरों पर लगाकर पर्यावरण को बचाने का दृढ़ संकल्प युवाओं को कराया। कार्यक्रम में डी.के. सुन्दरियाल , शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल व उनकी पूरी टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रजनी सेन, शिक्षक आनंद नीखरा, सहायिका राधा यादव, सुपोषण सखी श्रीमती नीलम प्रजापति एवं रीना जाटव ने सक्रिय भूमिका अदा की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!