Press "Enter" to skip to content

बैंक मैनेजर का कारनामा, किसानों के खातों से निकाल ली गेहूं बेचने की राशि | Shivpuri News

कलेक्टर से की शिकायत, सहकारी बैंक के मैनेजर व स्टाफ पर कार्रवाई की मांग
शिवपुरी। बदरवास ब्लॉक के ग्राम सड़बूढ़ के किसानों ने केंद्रीय सहकारी बैंक के मैनेजर व कर्मचारियों पर गेहूं खरीदी की राशि निकाले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर एक आवेदन कलेक्टर को भी दिया गया जिसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग कर राशि दिलाए जाने की मांग की है। 
कलेक्टर अनुग्रह पी को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्राम सड़बूढ़ निवासी बलवीर पुत्र भगवानसिंह यादव, सुनील पुत्र बलवीर यादव, अरूण पुत्र बलवीर यादव व अरूण प्रताप आदि ने उल्लेख किया है कि बलवीर यादव का खाता केंद्रीय जिला सहकारी बैंक बदरवास में है। उसने 2 मई को सोसायटी बदरवास में गेहूं बेचा था, लेकिन गेहूं विक्रय के रूपस अभी तक उसके खाते में जमा नहीं किए गए हैं। किसानों का कहना है कि इस संबंध में मैनेजर व स्टाफ से संपर्क करने पर उल्टा खाद और बीज का 47 हजार रुपए बकाया बताया जा रहा है, जबकि उन्होंने सिर्फ 22 हजार रुपए का खाद-बीज लिया था। किसानों की मांग है कि गेहंू विक्रय की राशि मैनेजर व कर्मचारियों ने मिलकर आहरित कर ली है। साथ ही खाद-बीज की राशि में भी गड़बड़ी की है इसलिए गेहूं विक्रय की राशि उनके खाते में पहुंचाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!