शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सीतामंदिर के पास निचला बाजार में एक बहू ने अपनी सास की मारपीट कर दी। प्रेमवती पत्नी रामबाबू राठौर 60 वर्ष ने बताया किवह आज अपनी बहू की दुकान पर सामान लेने गई थी। उसी समय उसकी बहू सिल्पी ने उसके साथ बिना बात के गाली-गलौंज करना शुरू कर दिया। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




