Press "Enter" to skip to content

व्यक्ति का मष्तिष्क एक छात्र ओर उसकी आत्मा गुरु है : व्यास | Shivpuri News

रोटरी क्लब शिवपुरी ने किया शिक्षकों का सम्मान
शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों का समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब के द्वारा शिक्षकों का सम्मान शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया गया इन शिक्षकों ने विभिन्न क्षेत्रों में गुरु के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन अपने कार्यक्षेत्र में किया और ऐसे शिक्षण गुण निभाने वाले गुरुओं का स्थानीय होटल सोनचिरैया में कोरोना काल की गाईड लाईन का पालन करते हुए सम्मान किया। 
रोटरी क्लब अध्यक्ष अमिताभ त्रिवेदी व सचिव विकास अग्रवाल ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर शिक्षकों को सम्मान देने के लिये हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में रोटरी क्लब शिवपुरी के द्वारा भी पांच शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इन शिक्षकों में जितेंद्र व्यास (स्नातक इंजीनियर), महेश भार्गव (हेड मास्टर), आदेश सक्सेना(कृषि), आत्मानंद शर्मा(संगीत), यादवेंद्र सिंह चौधरी  (खेल कूद एवम क्रीड़ा)का अपने अपने क्षेत्र में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये किये गये उत्तकर्ष कार्य के लिये सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षक जितेंद्र व्यास ने इस मौके पर कहा कि हर इंसान स्वयं में ही एक गुरु भी है व एक छात्र भी है, व्यक्ति का मष्तिष्क एक छात्र ओर उसकी आत्मा गुरु है, जितेंद्र व्यास ने इस कहे को बहुत ही सुंदर तरीके से विश्लेषण किया कि मष्तिष्क एक छात्र की तरह चंचल व चलायमान है व आत्मा एक गुरु की तरह स्थिर है। अंत मे सभी शिक्षकों का रोटरी क्लब अध्यक्ष अमिताभ त्रिवेदी व सचिव विकास अग्रवाल ने आभार जताया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!