Press "Enter" to skip to content

लायनेस साउथ ने सेवा सप्ताह के तहत जरूरतमंदों को वितरित की साड़ियां / Shivpuri News

संक्षिप्त सेवा सप्ताह के तहत हुई सेवा गतिविधि, सभी लायनेस सदस्यों ने की भागीदारी
शिवपुरी। घर में काम करने वाली जरूरतमंद महिलाओं के लिए अनुकरणीय सेवा करने का कार्य समाजसेवी संस्था लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ के द्वारा किया गया। जहां संक्षिप्त सेवा सप्ताह के तहत लायनेस साउथ के द्वारा प्रत्येक लायनेस सदस्याएं जिनके यहां घर में घरेलू काम करने वाली महिलाएं काम करती है उन सभी को बाजार से साड़ी क्रय कर उन्हें उपहार के रूप में प्रदाय की और इस सेवा गतिविधि में सभी लायनेस सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
यह पहल लायनेस साउथ की एरिया ऑफिसर रूचि जैन की पहल पर लायनेस क्लब साउथ की अध्यक्ष  सीमा गोयल व सचिव प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष आनंदिता गांधी के द्वारा की गई जिन्होंने इस अभिनव पहल को समझा और इसे कोरोना काल में उन जरूरतमंदों के लिए सेवा करने का मन बनाया जो कि कहीं ना कहीं स्वयं को असहज महसू कर रहीं थी ऐसे में लायनेस साउथ द्वारा इन महिलाओं के लिए आगे आकर साड़ीयां भेंट करने की पहल की गई जिसके चलते सभी लायनेस साउथ की सदस्याओं ने अपने घर में काम करने वाली जरूरतमंद महिलाओं को साडिय़ां भेंट कर इस सेवा गतिविधि में अपना योगदान दिया। इन दिनों लायेनस क्लब साउथ कोरोना काल के चलते संक्षिप्त रूप से ही सेवा सप्ताह मना रहा है जिसके चलते यह सेवा गतिविधि का कार्य प्रत्येक लायनेस सदस्यों ने घर-घर में किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!