
शिवपुरी । जिला न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ द्वारा निर्मित ई लाइब्रेरी एक क्रांतिकारी रचनात्मक कदम है। अब एक क्लिक पर माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट्स के फैसले वकीलों को उपलब्ध हो सकेंगे।
उक्त बातें आज जिला न्यायाधीश आरबी कुमार ने अभिभाषक संघ द्वारा स्थापित ई लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर कहीं। इस अवसर पर डीजे श्री कुमार ने फीता काटकर
ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया उन्होंने अभिभाषक संघ के कोषाध्यक्ष भरत ओझा एवं अध्यक्ष स्वरूप नारायण भान को इस रचनात्मक कदम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर माननीय जिला न्यायाधीश आर बी कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, शशि भूषण शर्मा, आरपी मिश्रा, डी एल सोनिया (अपर सत्र न्यायाधीश गण), जिला कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पी के शर्मा, सीजेएम शैलेष भदकारिया, अभिषेक सक्सेना, कामिनी प्रजापति, शैलजा गुप्ता, उमेश भगवती (प्रथम वर्ग न्यायाधीश गण), अभिभाषक संघ के अध्यक्ष स्वरूप नारायण भान, कोषाध्यक्ष भरत ओझा, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, एडवोकेट अजय गौतम, आलोक श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, गोपाल शर्मा, बहादुर रावत, अजय वर्मा, अंकुर शर्मा, दीवान रावत, अंकित वर्मा, संजय रावत सहित समस्त अभिभाषकगण उपस्थित थे।






Be First to Comment