Press "Enter" to skip to content

यातायात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा गुटखा ,कोतवाली पुलिस खाद्य एवं अपमिश्रण बिभाग से करवा रही जांच | Shivpuri News

िशवपुरी। शहर में इन िदनों बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गुटखे का कारोबार संचालित िकया जा रहा है और लोगों को 5 रूपए वाली पाउच कई गुना महंगे दामों पर दी जा रही है। यातायात पुलिस ने गुरूद्वारा चौराहे पर वाहन चैकिंग के दौरान एक युवक के पास से गुटखा जप्त किया और इस गुटखे को कोतवाली कार्रवाई के लिए भेजा है। ट्रैफिक सूबेदार भानू प्रताप सिंह सिकरवार गुरूवार की शाम गुरुद्वारा चौराहे पर अपने अमले के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान उन्हें बाइक पर एक युवक मोबाइल पर बात करता हुआ आता दिखाई दिया, इस युवक को समझाइश देने के लिए सूबेदार सिकरवार ने रोका और बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात न करने की समझाईश दी। सिकरवार ने बाइक पर पीछे रखे बोरे के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जबाब नही दे पाया। जिसके चलते जब पुलिस ने बोरे की तलाशी ली तो उसमें गुटखा रखा हुआ था। जिसे जप्त कर कोतवाली पुलिस के लिए कार्रवाई के लिए भेजा है। कोतवाली टीआई बादामसिंह यादव ने बताया कि गुटखे को जप्त कर लिया है और इसका सेंपल भी लिया जा रहा है। इसके लिए खाद्य एवं अपमिश्रण की टीम को बुलाकर सेंपल भी कराया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!