ग्राम सुमेला में रंजिश को लेकर युवक की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सुमेला में रंजिश को लेकर दो युवकोें ने एक युवक की मारपीट कर दी। शिवचरण पुत्र कोेमल जाटव 40 वर्ष निवासी ग्राम सुमेला ने बताया कि 12 जून को शाम 4 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी गांव के रहने वाले वीरसिंह व राहुल जाटव आए जिससे उसकी रंजिश चली आ रही थी। दोनों युवकों ने आकर उसके साथ गाली-गलौंज की। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी और जान से मरने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।